Site icon Samagra Bharat News website

बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का निधन

समग्र समाचार सेवा
पटना, 8सितंबर। ब‍िहार में कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ और कद्दावर नेता सदानंद स‍िंह का आज न‍िधन हो गया। वे भागलपुर ज‍िले के कहलगांव विधानसभा सीट से नौ बार व‍िधायक रहे और इसके साथ ही एक बार ब‍िहार व‍िधानसभा के अध्‍यक्ष भी रहे। सदानंद सिंह पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे और पटना के अस्‍पताल में भर्ती थे, जहां आज उनका निधन हो गया।

वे मूलत: भागलपुर ज‍िले ही रहते वाले थे। कहलगांव अनुमंडल के धुआवै उनका पैतृक घर था, जहां से वे नौ बार व‍िधायक बने थे। इसके बाद उन्‍होंने राजनीति से सन्‍यास ले लिया था। वर्ष 2020 में हुए ब‍िहार विधानसभा चुनाव में कहलगांव से उन्‍होंने अपने पुत्र शुभानंद मुकेश को कांग्रेस से ट‍िकट द‍िलाया था, लेकिन उनके बेटे की इस चुनाव में हार हो गई थी।

Exit mobile version