Site icon Samagra Bharat News website

चुनाव आयोग ने किया ऐलान, 4 अक्टूबर को होंगे राज्यसभा की छह सीटों पर उपचुनाव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 सितंबर। भारत का चुनाव आयोग छह सीटों के लिए राज्यसभा उपचुनाव करेगा – पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक और तमिलनाडु में दो सीटों पर 4 अक्टूबर को।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हुई सीट पर उसी तारीख को चुनाव कराने का फैसला किया है. बिहार में विधानसभा परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव 4 अक्टूबर को होंगे।

नामांकन की आखिरी तारीख 22 सितंबर होगी. इससे पहले उम्मीदवारों को नामांकन करना होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, इसकी अधिसूचना 15 सितंबर को जारी होगी।

Exit mobile version