Site icon Samagra Bharat News website

आयुर्वेद अस्पताल में बीएएमएस की 100 सीटों को हरियाणा की खट्टर ने दी मंजूरी

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar has given 100-bedded Baba Khetanath Government Ayurvedic College and Hospital, Narnaul

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 9 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नारनौल स्थित 100 बिस्तरों के बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को बीएएमएस की 100 सीटों के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) जारी करने को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद सीसीआईएम के मानदंडों के अनुसार अस्पताल और कॉलेज के लिए आवश्यक भवन का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है तथा आवश्यक उपकरण, मशीनरी और फर्नीचर भी उपलब्ध हैं। कॉलेज शुरू करने के लिए एनओसी की आवश्यकता थी ताकि विश्वविद्यालय से संबद्धता और नए आयुर्वेदिक कॉलेज शुरू करने के लिए सीसीआईएम में आवेदन किया जा सके।

Exit mobile version