Site icon Samagra Bharat News website

भारत और इंग्लैंड: कोच रवि शास्त्री और आर श्रीधर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक और स्टॉफ को हुआ संक्रमण

The final match of the 5-Test series is to be played between India and England in Manchester. India has maintained a 2-1 lead in the series.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9सितंबर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाना है. भारत ने शृंखला में 2-1 से लीड बना रखी है. ऐसे में पांचवां टेस्ट इंग्लैंड के लिहाज से अहम है, लेकिन इस मुकाबले पर खतरा मंडराने लगा है. हेड कोच रवि शास्त्री , बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को भारतीय टीम का एक और कोचिंग स्टाफ कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के एक और कोचिंग स्टाफ कोविड-19 से पॉजिटिव पाया गया है, जिसके चलते टेस्ट मैच के एक दिन पहले होने वाले अभ्यास सत्र को स्थगित कर दिया गया।

भारतीय टीम के मुख्य कोच और कोचिंग स्टाफ पहले ही कोरोना के चपेट में आ गए थे, जिसके चलते वह अभी लंदन में क्वारंटीन में हैं और टीम के साथ मैनचेस्टर नहीं गए. रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का बुधवार को टेस्ट किया गया, जिसमें एक स्टाफ पॉजिटिव पाया मिला है. गुरुवार को फिर से टीम के सभी खिलाड़ियों का टेस्ट कराया गया, जिसका परिणाम का इंतजार किया जा रहा है. पूरी टीम को अगले आदेश तक होटल रूम में ही रहना है।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच पांचवें टेस्ट की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है।

Exit mobile version