Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा: करनाल में मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से शुरू

Mobile internet service has resumed in Karnal. Haryana government, including Karnal, to prevent the spread of anarchy through social media

समग्र समाचार सेवा

हरियाणा, 10 सितंबर। करनाल में मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने किसानों के विरोध के बीच सोशल मीडिया के जरिए अराजकता को फैलने से रोकने के लिए करनाल समेत पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। हालांकि, बाकी जिलों में इंटरनेट सेवा पहले ही बहाल कर दी गई थी। उधर, प्रशासन ने शुक्रवार को करनाल में इंटरनेट सेवा शुरू कर दी.

सहायक जिला पीआरओ रघुबीर सिंह ने कहा कि अभी तक सेवाओं को फिर से निलंबित करने की कोई योजना नहीं है। मिनी सचिवालय के बाहर किसान धरने पर बैठे हैं. वे लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों और करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन पहले जांच कराने की बात कर रहा है.

Exit mobile version