Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाई

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 10 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है।

तीर्थ स्थल क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। ब्रज आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म स्थान पर ठाकुरजी की पूजा की। इधर, योगी ने संतों की इच्छा के अनुसार मथुरा में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोग दूध का कारोबार शुरू कर सकते हैं.

Exit mobile version