Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कैंसर की नकली दवाएं बनाकर बेचने वालों को धर- दबोचा

Delhi Police Crime Branch has got a big success. The crime branch has arrested those selling fake cancer medicines. Thursday in this case

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 सितंबर। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। क्राइम ब्रांच ने कैंसर की नकली दवाएं बनाकर बेचने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरोह के चौथे सदस्य अमित दुआ को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा के करनाल जिले के रामनगर स्थित सुखदेव कालोनी का रहने वाला है। मुख्य रूप से यही करनाल में नकली दवाइयों का उत्पादन करवा रहा था। इसके अलावा दवाइयों के निर्माण के लिए अमित ने कई उपकरण भी मुहैया कराए थे। दिल्ली पुलिस टीम ने अमित के घर से दवाएं बनाने के उपकरणों को भी बरामद किया है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित पिछले डेढ़ वर्षों से देशभर में दवाएं बेच रहे थे। पुलिस की कई टीमें आरोपितों के अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रहीं हैं। अधिकारियों का कहना कि इस मामले में अभी कई और आरोपितों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देश में बनीं कैंसर की दवाओं के मुकाबले बांग्लादेश में बनी कैंसर की दवाएं सस्ती होती हैं। ऐसे में बांग्लादेश में बनी दवाओं को अवैध तरीके से देश में लाया जाता था। इन दवाओं में एक्सपायर दवाएं भी होती थी। ऐसे में आरोपित एक्सपायर दवाओं में मिलावट करके उपकरणों की मदद से बांग्लादेशी कंपनी का रैपर बदलते थे। इसके बाद इन दवाओं को मरीजों को महंगी कीमत पर बेचते थे।

Exit mobile version