Site icon Samagra Bharat News website

टीवी अभिनेता शाहीर शेख के घर आयी नन्ही परी, पत्नी रुचिका ने बेटी को दिया जन्म

TV actors Shaheer Sheikh and Ruchika Kapoor have become parents. Ruchika has given birth to a daughter. The couple recently shared pictures a

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 11 सितंबर। टीवी अभिनेता शाहीर शेख और रुचिका कपूर माता-पिता बन गए हैं। रुचिका ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने हाल ही में बेबी शॉवर की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी थी कि जल्दी ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।
अभी तक शाहीर और रुचिका ने आधिकारिक रूप से बच्चे के जन्म की जानकारी नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक रुचिका ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है।

पिछले महीने ही शाहीर ने रुचिका के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया। जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और रिद्धि डोगरा सहित अन्य सितारे पहुंचे थे।

बता दें कि शाहीर और रुचिका ने नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद रुचिका को लेकर शाहीर अपने माता-पिता के पास जम्मू पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। बाद में रुचिका के परिवार ने मुंबई में एक छोटी सी सेरेमनी का आयोजन किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहीर जल्द ही ‘पवित्र रिश्ता 2.0’ में नजर आने वाले हैं। सीरियल 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले शाहीर शेख “कुछ रंग प्यार के ऐसे भी”, ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘झांसी की रानी’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ समेत कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। बात रुचिका की करें तो वह एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शंस फिल्म की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।

Exit mobile version