Site icon Samagra Bharat News website

देश में शुक्रवार को 33 हजार से अधिक मिले कोरोना के नए मामले, केरल ने बढ़ाई चिंता

Life is slowly coming back on track in the country. That is, now the pace of Corona cases is decreasing due to which the people have

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 सितंबर। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को कोरोना के 33 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। हालांकि, इसमें से 25 हजार केस अकेले केरल राज्य में सामने हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए। इस दौरान देश भर में 308 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 32,198 लोगों ने कोरोना की बीमारी को मात दी।
भारत में पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 33,376 नए COVID19 मामलों और 308 मौतों में से ज्यादातक मामले केरल राज्य से आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,010 नए मामले और 177 मौतें दर्ज की गईं।

भारत में कोरोना वैक्सीन के अब तक 73 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। देश में अब तक कुल 73,05,89,688 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 65,27,175 वैक्सीन डोज पिछले 24 घंटे में लगाई गईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी तेज रही है।

Exit mobile version