Site icon Samagra Bharat News website

इटावा: घर छोड़ने के बहाने दो बहनों के साथ हैवानियत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rape cases against women in Uttar Pradesh are not taking its name to stop. Every day some or the other woman is becoming a victim

समग्र समाचार सेवा
इटावा, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप के मामलें बन्द होने का नाम नही ले रहे है। आए दिन कोई ना कोई महिला हैवानियत का शिकार हो रही है। ताजा मामला इटावा से है।
जानकारी के मुताबिक थाने से घर लौट रही विवाहिता और उसकी बहन से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उनके शरीर को सिगरेट से दागा। युवतियों का आरोप है कि तीनों ने घर छोड़ने के बहाने एंबुलेंस में लिफ्ट दी थी। आरोपितों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए उन्हें सिगरेट से दागा।

वहीं इटावा की सैफई पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही शातिर अपराधी व दो प्राइवेट एंबुलेंस चालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुरी निवासी 25 वर्षीय विवाहिता का इटावा निवासी पति से विवाद चल रहा है। उसने यहां महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में उसे थाने बुलाया गया था तो वह अपनी 20 वर्षीय बहन के साथ आई थी। यहां विवाहिता का पति से समझौता हो गया था। उसके बाद दोनों ने करहल होते हुए कुर्रा जाने के लिए शाम छह बजे तक आटो का इंतजार किया। इसके बाद सैफई पहुंची तो अंधेरा हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, युवतियों ने बताया कि वहां चौराहे पर सैफई का रहने वाला हल्की दाढ़ी रखे हरिकेश यादव मिला। उसने हमदर्दी दिखाकर दोनों को विश्वास में ले लिया और घर छोड़ने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह प्राइवेट एंबुलेंस चलाने वाले सैफई के ही अश्विनी व साहिल से मिला और उनकी मदद से दोनों को एंबुलेंस में बैठा लिया। आरोपित थोड़ी दूर जाकर शराब की दुकान के पास रुक गए और खाना खाकर चलने की बात कही।

आरोप है कि तीनों युवक उन्हें एक दुकान में ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उन्हें छोड़कर भाग गए। बहनों का आरोप है कि आरोपितों ने सिगरेट से पैरों को भी जलाया। दोनों बहनों ने देर रात मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर सुबह तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। उनके पास से एक कार भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष मो. हामिद सिद्दीकी ने बताया कि दोनों बहनों का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा लिखकर आरोपितों को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपित हरिकेश यादव पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है।

Exit mobile version