Samagra Bharat News website

कानपुर के डीएम आलोक तिवारी बने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 सितंबर। केंद्र सरकार ने कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी की नियुक्ति रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव के पद पर कर दी है।

केंद्र ने प्रदेश सरकार को तत्काल आलोक को नई तैनाती के पद पर ज्वाइन करने के लिए कार्यमुक्त करने को कहा है। आलोक का पद निदेशक स्तर का होगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है।

वहीं, अब आलोक के स्थान पर कानपुर के नए जिलाधिकारी की तैनाती की जानी है। इसके लिए सरकार कई आईएएस अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही है।

 

Exit mobile version