Site icon Samagra Bharat News website

रायबरेली का दौरा रद्द , छोड़ लखनऊ से नई दिल्ली रवाना हुई प्रियंका गांधी वाड्रा

Congress in Uttar Pradesh, in limbo. Congress's national general secretary and state in-charge Priyanka Gandhi Vadra

समग्र समाचार सेवा
रायबरेली, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के इकलौते गढ़ रायबरेली को भी पार्टी अधर में छोड़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली का दो दिनी दौरा कुछ घंटों तक ही सीमित कर लिया। रविवार को दिन में रायबरेली पहुंची प्रियंका देर शाम अमेठी गई और फिर वहां से रात में रायबरेली वापस लौटीं। उनके सोमवार को रायबरेली में कई कार्यक्रम थे, लेकिन वह सुबह ही लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। वहां से नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली।

प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों का काफिला रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस से सोमवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ के लिए निकला। उन्होंने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नई दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ ली। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आई थीं। आज सुबह उनके कर्यक्रम में अचानक बदलाव हुआ। प्रियंका वाड्रा सुबह ही लखनऊ निकल गईं।

उनके पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को रायबरेली में कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात का दिया गया था समय। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने प्रियंका के लखनऊ के लिए प्रस्थान करने की पुष्टि की।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आईं थी। यहां वे पहले चुरुवा पहुंचीं थी और हनुमान मंदिर में पूजन किया। पुजारी ने उन्हेंं रायबरेली में निवास कर जनता के बीच जाने की सलाह दी। वहीं, प्रियंका ने उनसे अब यहां अधिक बार आने का वादा किया। भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रियंका ने जिला कमेटी, इसके बाद नगर व अन्य कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

Exit mobile version