Site icon Samagra Bharat News website

भवानीपुर से आज नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका टिबरेवाल

The BJP has announced candidates for the assembly bypolls to be held in West Bengal later this month. Names approved by BJP Central Election

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 13 सितंबर। पश्चिम बंगाल में हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल नामांकन दाखिल करेंगी। प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख  ममता बनर्जी से होगा। ममता बनर्जी दो दिन पहले ही भवानीपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को भवानीपुर से चुनाव जीतना जरूरी है।

जिसके लिए प्रियंका टिबरेवाल ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। इससे पहले शनिवार को प्रियंका ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की।

Exit mobile version