Site icon Samagra Bharat News website

भारत में अब कोरोना के दैनिक मामलों से मिल रही राहत, एक दिन में मिले 27,254 नए केस

Covid 19 Update - 10,197 new patients of Corona found on Tuesday, 301 people died

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 सितंबर। कोरोना के दैनिक मामलों में अब राहत देखने को मिल रही है। सोमवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में देश भर में कोरोना के कुल 27,254 नए केस मिले हैं और 219 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा इसी अवधि में 37,687 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। इस तरह से देश में एक ही दिन में एक्टिव केसों में 10,000 से ज्यादा की कमी आई है। अब देश में कुल सक्रिय मामले 3,74,269 ही रह गए हैं, जो कुछ वक्त पहले 4 लाख के पार पहुंच गए थे।

देश में अब तक मिले कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत देखें तो यह 1.13 फीसदी है। इसके अलावा रिकवरी रेट 97.54 पर्सेंट है। अब तक देश में 3,24,47,032 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। यही नहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से घटते हुए 2.11 फीसदी है। यह दर बीते 80 दिनों से 3 फीसदी से कम बनी हुई है। डेली पॉजिटिविटी भी 2.26 पर्सेंट है, जो बीते 14 दिनों से लगातार 3 फीसदी से कम है। तीसरी लहर की आशंकाओं और आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए यह सुखद संकेत हैं। कई एक्सपर्ट्स ने अगस्त और सितंबर के दौरान तीसरी लहर आने की आशंका जताई थी, लेकिन अब यह आंकड़े सुकून देने वाले हैं।

बात करें देश में वैक्सीनेशन की तो बता दें कि अब तक देश में कुल 74.38 लाख कोरोना टीके लग चुके हैं।

Exit mobile version