Site icon Samagra Bharat News website

विराट कोहली दें सकते है इस्तीफा! जानें कौन बन सकता है भारतीय टीम का नया कप्तान  

There is likely to be a big change in the coming times for white ball cricket within the Indian cricket team. According to sources,

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 13 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर सफेद बॉल क्रिकेट के लिए आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना है।  सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्तूबर और ऩवंबर में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाए जाने की संभावना है।

विराट कोहली, जो इस समय सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और भारत के अबतक के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की है।

सूत्रों ने कहा कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के दबाव के चलते कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। कोहली का भी मानना है कि सभी फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘ विराट खुद इसकी घोषणा करेंगे। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरतों से अवगत हैं। उन्हें इसलिए दुनिया का सबसे बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है क्योंकि उन्हें अपनी बल्लेबाजी के बारे में पता है। 2022 और 2023 के बीच भारत को दो वर्ल्ड कप (वनडे और टी-20) खेलने हैं, ऐसे में कोहली की बल्लेबाजी अहम मानी जा रही है।’

Exit mobile version