Site icon Samagra Bharat News website

राजनेताओं और अधिकारियों की आवाज निकालकर व्यापारियों से करोड़ों ठगे, 100 से ज्यादा लोगों को बना चुका शिकार

In Rajasthan, an 8th pass crook was cheating by doing mimicry. Jaipur Police has arrested the thug from Beawar. Investigation revealed

समग्र समाचार सेवा
जयपुर , 14 सितम्बर। राजस्थान में एक 8वीं पास बदमाश मिमिक्री कर ठगी कर रहा था। जयपुर पुलिस ने ठग को ब्यावर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ठग मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तो कभी राजनेता की हूबहू आवाजें निकालकर लोगों से 10 से 35 लाख रुपए एक बार में ठग लेता है। आरोपी अब तक 100 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। माणक पुलिस ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

माणक चौक थानाधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सुरेश कुमार घांची उर्फ भैराराम (34) निवासी रजतसागर रामदेव रोड पाली को अजमेर जिले के ब्यावर से गिरफ्तार किया है। 7 सितंबर को सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के जयपुर अध्यक्ष व ज्वैलर्स कैलाश मित्तल के नंबर पर कॉल किया था। आरोपी ने कैलाश मित्तल को माणक चौक इंचार्ज सुरेंद्र यादव के नाम से फोन किया था। उनकी आवाज निकाल कर ज्वैलर्स से बहुत जरूरी काम बता कर 3.50 लाख रुपए मांगे। पहले तो कैलाश भी रुपए मांगने की बात सुनकर सोच में पड़ गए। फिर उन्होंने रुपए भेज दिए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने थानाधिकारी से बात की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने मोबाइल नंबर की डिटेल लेकर आरोपी की लोकेशन निकाली। उसे अजमेर के ब्यावर से गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता लगा कि बांसवाड़ा में भी सुरेश ने मिमिक्री करके बिजनेसमैन से 35 लाख रुपए हड़प लिए थे। बिजनेसमैन की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था। 13 महीने तक वह जेल में बंद रहा। 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने जयपुर में ज्वैलर्स को ठगने की योजना बना डाली।

Exit mobile version