Site icon Samagra Bharat News website

खट्टर सरकार को 3206 पदों पर नियुक्ति को हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी

Giving a big relief to the BJP-JJP coalition government of Haryana, the Punjab-Haryana High Court has given green signal to the appointment

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 14 सितम्बर। हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए कौशल विकास मंत्रालय की ओर से की जा रही 3206 पदों पर नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है. नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की हरियाणा सरकार की अर्जी मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह भर्ती याचिका के अंतिम फैसले पर निर्भर होगी.

बता दें कि हरियाणा सरकार के कौशल विकास मंत्रालय ने 3206 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इस विज्ञापन को मंत्रालय में अनुबंध के आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने चुनौती दी थी. याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि वह अनुबंध आधार पर 2011 में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्त हुए थे. हरियाणा की रेगुलराइजेशन पॉलिसी को तीन वर्ष पूर्ण न होने के चलते वह हिस्सा नहीं बन सके थे.

Exit mobile version