Site icon Samagra Bharat News website

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन एक अपूरणीय क्षति- मंजुबाला पाठक

Smt Manjubala Pathak, former Vice President of Bihar Mahila Congress and President of Babu Dham Trust, has congratulated the women of the country on Women's Day. He said that women empowerment means empowering family, society and country.

समग्र समाचार सेवा

पटना, 14सितंबर।  बिहार प्रदेश महिला कॉन्ग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मंजुबाला पाठक ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री आस्कर फर्नांडिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को मंगलुरु में निधन हो गया था। 80 साल के फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे। जुलाई में योग करते समय अचेत होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यूपीए सरकार में कुछ दिन के लिए वो सड़क परिवहन मंत्री भी रहे थे।
मंजूबाला पाठक ने कहा कि श्री फर्नांडिस के निधन से मर्माहत हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।पार्टी में हमेशा उनका सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने सम्यक प्रेरणा और ऊर्जा कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं में भरी।
मंजुबाला पाठक ने संवाददाताओं को बताया की आस्कर जी ओजस्वी, कर्तव्यनिस्थ , मृदुभाषी और नेक इन्सान थे।
कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय थे साथ ही सड़क परिवहन मंत्री रहते उन्होंने काफी विकास किया।आज उनकी मृत्यु से कॉन्ग्रेस पार्टी को काफी धक्का लगा है।
मैं उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।
आपको बता दें ऑस्कर फर्नांडिस जाने माने कांग्रेसी और दक्षिण भारत के एक दिग्गज नेता थे।दक्षिण भारत मे कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा चेहरा अब नही दिखेगा।

Exit mobile version