Site icon Samagra Bharat News website

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हिंदी को विशिष्ट और सक्षम बनाने में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भूमिका निभाई है।

पीएम ने ट्वीट किया, ‘हिंदी को एक सक्षम भाषा बनाने में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। आप सभी के प्रयासों का ही परिणाम है कि हिंदी विश्व पटल पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

हिंदी दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाए देते हुए कहा कि मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे मूल कार्यों में अपनी मातृभाषा के साथ-साथ राजभाषा हिंदी का उत्तरोत्तर प्रयोग करने का संकल्प लें। भारत की प्रगति मातृभाषा और राजभाषा के समन्वय में निहित है। भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम भाषा है। हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का मूल आधार होने के साथ-साथ प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच सेतु भी है।

Exit mobile version