Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में राहत का दौर जारी, 1 दिन में 25,404 लोग हुए संक्रमित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14सितंबर। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के मामले 30 हजार से भी कम हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया है जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे में 25,404 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 37,127 से अधिक लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं इस दौरान 339 लोगों की मौत दर्ज की गई है. अबतक 3,24,84,159 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,62,207 एक्टिव मामले हैं।

बता दें कि वर्तमान में देश में कुल 75,22,38,324 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. वहीं 78,66,950 लोगों का बीते 24 घंटे में टीकाकरण किया गया है. वर्तमान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,43,213 पहुंच चुकी है. वहीं अबतक कोरोा से कुल 3,32,89,579 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Exit mobile version