Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल पर गिरी गाज, भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने भेजा नोटिस

Returning Officer of Bhawanipur Constituency has sent notice to BJP candidate Priyanka Tibrewal. The notice cited violation of the model

समग्र समाचार सेवा

कोलकाता, 15 सितंबर। भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को नोटिस भेजा है। नोटिस में उनके द्वारा 13 सितंबर को नामांकन दाखिल करने के दिन आदर्श आचार संहिता और COVID प्रोटोकॉल के उल्लंघन का हवाला दिया गया है।

नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा गया है कि उनकी आगे की रैलियों की अनुमति क्यों नहीं रोकी जानी चाहिए। टिबरेवाल को आज शाम पांच बजे तक जवाब दाखिल करना है।

इस संबंध में प्रियंका टिबरेवाल ने कहा है कि मैंने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए कई कारें मेरा पीछा कर रही थीं, लेकिन जनता जो करती है उसे मैं रोक नहीं सकता। मैंने केवल स्थानीय लोगों के साथ ‘कीर्तन’ में भाग लिया। वे (टीएमसी) डरे हुए हैं क्योंकि मैंने ममता बनर्जी के नामांकन को चुनौती दी थी।

Exit mobile version