Site icon Samagra Bharat News website

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, इस साल भी राजधानी में पटाखों पर होगा पूर्ण प्रतिबंध

Like the last three years in Delhi, this year also there will be a complete ban on the sale, storage and bursting of firecrackers

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 सितम्बर। दिल्ली में पिछले तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस बात का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। उन्होंने यह फैसला दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए लिया है।

दिल्ली में पिछले तीन वर्षों में दिवाली के दौरान प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर, पिछले साल की तरह, इस साल भी सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

Exit mobile version