Site icon Samagra Bharat News website

जड़ों से निकलीं हिन्दी…

ml. Nathaniemother tongue hindirooted outblood seededThe buds came out.rich in my languageexcellent buildblooming flowerStrong dialogue.

एम.एल. नत्थानी
मातृ भाषा हिन्दी
जड़ों से निकलीं
रक्त बीज युक्त
कोंपलें निकलीं ।

निज भाषा समृद्ध
उत्कृष्ट निर्माण
पल्लवित पुष्पित
सशक्त संवाद ।

हिन्दी से संबध
मातृ भाषा का
जन में व्याप्त
अभिलाषा का ।

गौरवशाली अतीत
हिन्दी का इतिहास
अपनत्व होने का
दिलाता एहसास ।

एम.एल. नत्थानी
रायपुर, छत्तीसगढ़

Exit mobile version