Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के दैनिक मामलों में राहत का दौर जारी, पिछले 24 घंटे मे मिले 27,176 कोविड संक्रमित, 284 लोगों की हई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 सितंबर। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में राहत का दौर जारी है। कोरोना संक्रमण के मामले 30 हजार से भी कम हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में जारी आंकड़ो के मुताबिक 27,176 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 38,012 से अधिक लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं इस दौरान 284 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अबतक 3,25,22,171 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,51,087 एक्टिव मामले हैं।

बता दें कि वर्तमान में देश में कुल 75,89,12,277 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 61,15,690 लोगों का बीते 24 घंटे में टीकाकरण किया गया है। वर्तमान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,43,213 पहुंच चुकी है।

Exit mobile version