Site icon Samagra Bharat News website

दिल्‍ली: मायापुरी की एक फैक्‍ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी 17 दमकल गाड़िया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16सितंबर। देश की राजधानी दिल्‍ली में आज गुरुवार को सुबह मायापुरी के फेज-2 इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना पर तुरंत ही फायर विभाग ने 17 दमकल वाहन आग बुझाने के काम में लगाईं हैं। घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 17 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने के ऑपरेशन में लगी हुईं हैं।

 

दमकल विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी क‍ि पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह भयंकर आग लग गई। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की करीब 17 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी के जख्‍मी होने की अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है।

Exit mobile version