Site icon Samagra Bharat News website

आज से शुरू हो गई आईपीएल टिकट की बिक्री, ऐसे खरीदें टिकट

Now only three days are left for IPL 2021 to start. For the matches to be held in the UAE, fans have already been allowed to come

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16सितंबर। आईपीएल 2021 को शुरू होने में अब केवल तीन दिन का वक्‍त ही बचा है। यूएई में होने वाले मुकाबलों के लिए फैन्‍स को स्‍टेडियम में आकर मैच का लुत्‍फ उठाने की इजाजत पहले ही दे दी गई है। इस कड़ी में आज नया कदम उठाते हुए फैन्‍स के लिए टिकट खरीदने की प्रक्रिया को भी चालू कर दिया गया है।

बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iplt20.com/ पर जाकर टिकेट के लिए बुकिंग की जा सकती है। मैचों का आयोजन बीते साल के आईपीएल की तर्ज पर ही यूएई के तीन शहर-दुबई, शारजाह और अबू धाबी में कराया जाएगा।

Exit mobile version