Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: राज्य में बड़े स्तर पर IAS, PCS अधिकारियों के तबादले, यहां देखे किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 16सितंबर। उत्तराखंड में बड़े स्तर पर IAS, पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जहां उदयराज सिंह को अपर सचिव पेयजल बनाया गया है तो वहीं गिरधारी सिंह को निदेशक खेल का जिम्मा दिया गया है, इसके अलावा रोहित मीणा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग बनाया गया है और हरीश चंद्र कांडपाल से अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान वापस लिया गया है,

इसके अलावा विनोद गिरी गोस्वामी से निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय वापस लिया गया है, वही जीवन सिंह को प्रबंध निदेशक तराई बीज विकास निगम बनाया गया है।

अब तक अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी में तैनात आरडी पालीवाल को अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान उधम सिंह नगर बनाया गया है, साथ ही अशोक कुमार पांडे को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल में तैनाती दी गई है, वही हरवीर सिंह को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग बनाया गया है, और पंकज उपाध्याय को सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया।

 

Exit mobile version