Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट, बदलाव के साथ 24 नए मंत्रियों को किया शामिल

The new Chief Minister of Gujarat Bhupendra Patel has formed a whole new team on Thursday. With this, the new CM has geared

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 17सितंबर। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की गुरुवार को पूरी नई टीम बना ली है। इसी के साथ नए सीएम ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है और चुनावी रणनीति तैयार करने में लग गए है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।

यहां जाने गुजरात के नए मंत्रियों की लिस्ट

कैबिनेट में जाति का समीकरण
7 पाटीदार, 6 ओबीसी, 5 आदिवासी, 3 क्षत्रिय, 2 ब्राह्मण और 1 दलित और 1 जैन।

जोनवार मंत्री
दक्षिण गुजरात से 8, मध्य गुजरात से 7, सौराष्ट्र-कच्छ से 7 और उत्तर गुजरात से 3 हैं।

स्पीकर को मिला पूरा सम्मान
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वडोदरा के सीनियर नेता राजेंद्र त्रिवेदी का कैबिनेट में नंबर 2 का स्थान हैं।

सुशिक्षित कैबिनेट
10 कैबिनेट मंत्रियों में से 4 एलएलबी और 3 मंत्री 10 पास हैं। इसके अलावा 2 कॉमर्स ग्रेजुएट और 1 सिविल इंजीनियर है।

कैबिनेट में सिर्फ दो महिलाएं
नई कैबिनेट के गठन से पहले महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही थी। लेकिन, सिर्फ 2 महिलाओं को ही जगह मिली है। बता दें, रूपाणी की कैबिनेट में 1 महिला थी।

निमा आचार्य बनीं विधानसभा स्पीकर

निमा आचार्य को नई विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

1.कैबिनेट में कनुभाई देसाई को वित्त एवं ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

2.मुख्यमंत्री पटेल ने गृह विभाग के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग ,सूचना एवं प्रसारण, उद्योग, खान एवं खनिज, शहरी विकास, शहरी आवास और नर्मदा तथा बंदरगाह विभाग का प्रभार भी अपने पास रखे हैं।

3.विजय रूपाणी सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रहे राजेंद्र त्रिवेदी को राजस्व, कानून और न्याय तथा संसदीय कार्य विभाग कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में आवंटित किया गया है। जीतूभाई वघानी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शिक्षा विभाग दिया गया है, जबकि रिषीकेश पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा विभाग और जल संसाधन व जलापूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4. पूर्णेश मोदी सड़क एव भवन, परिवहन, नागर विमानन, पर्यटन, तीर्थयात्रा विभाग संभालंगे. राघवजी पटेल कृषि एवं पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कैबिनेट स्तर के एक अन्य मंत्री, किरीतसिंह राणा को वन, पर्यावरण, जलवायु परविर्तन और प्रिंटिग तथा स्टेशनरी विभाग दिया गया है।

5.नरेश पटेल जनजातीय विकास और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग संभालेंगे। प्रदीप परमार को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री, जबकि अर्जुनसिंह चौहान को ग्रामीण विकास और ग्रामीण आवास मंत्री बनाया गया है।

6. हर्ष सांघवी गृह राज्य मंत्री होंगे। वह आपदा प्रबंधन और पुलिस हाउसिंग विभाग भी संभालेंगे। राज्य मंत्री मनीषाबेन वकील को महिला एवं बाल विकास विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वह सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की राज्य मंत्री भी होंगी। निमिशा सुतार को जनजाति विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा विभागों का मंत्री बनाया गया है।

भूपेंद्र पटेल की टीम के नए चेहरों की लिस्ट

कैबिनेट

1. पूर्णश कुमार मोदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. राजेंद्र त्रिवेदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. गणेश पटेल
8. प्रदीप परमार
9. मोहनलाल देसाई
10. किरीट राणा

राज्य मंत्री

11. जीतू चौधरी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. हर्ष सांघवी
15. निमिषा बेन
16. मुकेश पटेल
17. मनीषा वकील
18. अरविंद रैयाणी
19. राघव मकवाणा
20. कीर्ति वाघेला
21. विनोद मरोडिया
22. कुबेर ढिंडोर
23. देवा भाई मालव
24. गजेंद्र सिंह परमार

Exit mobile version