Site icon Samagra Bharat News website

एमफए रेनबो मुंबई, रेनबो कन्नड़ कामनबिलु तथा अस्मिता मुंबई ने टॉप 10 में बनाया अपना स्थान

MFA Rainbow Mumbai, Rainbow Kannada Kamanbilu and Asmita Mumbai have made it to the top 10, surpassing AIR News 24X7, AIR Thrissur

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 17सितंबर। एमफए रेनबो मुंबई, रेनबो कन्नड़ कामनबिलु तथा अस्मिता मुंबई ने एआईआर न्यूज 24X7, एआईआर त्रिशूर और एआईआर कोच्चि एफएम रेनबो को पीछे छोड़कर टॉप 10 में अपना स्थान बना लिया है।

विश्व स्तर पर भारत को छोड़कर जहां न्यूज़ऑनएयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम सर्वाधिक लोकप्रिय है, सउदी अरब ने जर्मनी को हटाकर शीर्ष 10 के बीच अपना 10वां स्थान कायम किया है।

शीर्ष एआईआर स्ट्रीम्स के लिए विभिन्न देशों (भारत को छोड़कर) की रैंकिंग में ऑल इंडिया रेडियो अस्मिता मुंबई की मराठी सेवा जर्मनी, फिनलैंड, आयरलैंड और स्वीडन के यूरोपीय देशों में खूब लोकप्रिय है। कोरिया में एफएम रेनबो दिल्ली और एफएम गोल्ड दिल्ली के बहुत से श्रोता हैं।

ऑल इंडिया रेडियो की 240 से अधिक रेडियो सेवाओं का न्यूज़ऑनएयर ऐप, प्रसार भारती के आधिकारिक ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाता है। न्यूज़ऑनएयर ऐप पर ये ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम के न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर, 85 से अधिक देशों और वैश्विक स्तर पर 8000 शहरों में बड़ी संख्या में श्रोता हैं।

नीचे तालिका में भारत के अलावा शीर्ष देशों की झलक दी है जहां न्यूज़ऑनएयर ऐप पर एआईआर लाइव-स्ट्रीम सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। दुनिया के बाकी हिस्सों में न्यूज़ऑनएयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम शीर्ष पर है। यहां देश-वार विवरण देख सकते हैं। ये रैंकिंग 1 सितंबर से 15 सितंबर, 2021 तक के पाक्षिक आंकड़ों पर आधारित हैं।

Exit mobile version