Site icon Samagra Bharat News website

RSS प्रमुख मोहन भागवत 1अक्‍टूबर से करेंगे जम्‍मू-कश्‍मीर का दौरा

Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat is going to visit Jammu and Kashmir for the first time after the abrogation of Article 370

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 17 सितंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35ए (Article 35A) के निस्‍तर होने के बाद पहली बार जम्‍मू-कश्‍मीर की यात्रा पर जाने वाले हैं। भागवत, 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक केंद्र शासित प्रदेश में रहेंगे और इस दौरान वह ‘प्रबुद्ध वर्ग’ के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान भागवत बुद्धिजीवियों से मिलेंगे। बता दें कि आरएसएस के सरसंघचालक का कार्यक्रम बहुत व्यस्त है क्योंकि यह यात्रा दो साल से अधिक के समय के बाद हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक कि जम्मू में बुद्धिजीवियों से मिलना ही एकमात्र सार्वजनिक कार्यक्रम है, भागवत इसमें शामिल होंगे। आरएसएस सरसंघचालक, जो आमतौर पर दो साल में एक बार हर “प्रांत” का दौरा करते हैं, पिछले दो वर्षों से देश में चल रही कोरोना महामारी के कारण कहीं भी यात्रा पर नहीं जा रहे हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 और 35ए के खत्‍म होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की उनकी ये पहली यात्रा है।

Exit mobile version