Site icon Samagra Bharat News website

किसानों पर मेहरबान योगी सरकार ने किया ऐलान, पराली जलाने के दर्ज करीब 900 केस लिए वापस

In view of the upcoming assembly elections and the impact of the farmers' movement in western Uttar Pradesh, the CM Yogi government

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 17सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के असर को देखते हुए सीएम योगी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए करीब 900 किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पराली जलाने को लेकर अलग-अलग थानों में दर्ज करीब 900 मुकदमों को वापस ले लिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की घोषणा की थी।
बता दें यूपी में पराली जलाने के मामले में किसानों के ऊपर से 868 केस दर्ज थे। अब सरकार ने मुकदमे वापस ले लिए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास में अहम किरदार निभाते हैं। इसलिए सरकार ने किसानों के ऊपर से पराली जलाने के 868 केस वापस ले लिए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में 868 किसानों पर आईपीसी और 1860 की धारा 188, 278, 290 और 291 दर्ज किए गए थे।

Exit mobile version