Site icon Samagra Bharat News website

ब्लैक बिकनी में सोशल मीडिया पर छाई अनन्या पांडे, मालदीव में मना रही छुट्टियां

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 18सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय मालदीव में छुट्टियां मना रही है। यहां से अनन्या ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, फोटो में अनन्या ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और वो अपनी झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में काफी छाई हुई हैं।

 

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। ।
अनन्या पांडे ने इस फोटो को शेयर करते हुए ‘हॉट मेस’ कैप्शन दिया है। बंधे हुए बालों में अनन्या का ये लुक काफी अट्रेक्टिव है।

बता दें कि अनन्या ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ से की थी, जिसके बाद वे ‘पति पत्नी और वो’ और ‘खाली पीली’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

Exit mobile version