Site icon Samagra Bharat News website

राजनीति से संन्यास लेने का किया था ऐलान, अब तृणमूल में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

the leaders also keep changing the party from time to time in their jugaad. Now former BJP minister and MP from Asansol Babul Supriyo

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 18 सितंबर। कभी राजनीति से सन्यास लेकर समाज सेवा करने के लिए बड़ी बड़ी बातें करने वालें भाजपा के पूर्व मंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने आज ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए। पिछले महीने बाबुल सुप्रियो ने अचानक ही भाजपा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था और राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, लेकिन एक महीने के बाद ही बाबुल सुप्रियो ‘दीदी’ ममता के पास चले आए हैं और आज वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

टीएमसी में शामिल होने तुरंत बाद ही बाबुल सुप्रियो ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि जब मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ रहा हूं, मैंने ये दिल से कहा था। मेरे सभी दोस्तों ने कहा था कि राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत है और भावावेश में लिया गया है।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे अपना फैसला बदलने पर गर्व है। बंगाल की सेवा करने के लिए टीएमसी में आया हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं सोमवार को दीदी से मिलूंगा। मैं गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं।

बता दें कि जुलाई में जब उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर कर कहा था कि जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है। राजनीति से अलग होकर भी अपने उस उदेश्य को पूरा कर सकते हैं, लेकिन अचानक ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने सभी को चौंका दिया। पहले से ही टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया था कि उनके संपर्क में भाजपा के कई अंसंतुष्ट नेता है जो टीएमसी में शामिल होना चाहते है। बाबुल के टीएमसी में शामिल होने के बाद उनका दावा सच दिखाई दे रहा है। अब देखना तो यह है कि अब कौन सा नेता भाजपा को छोड़ टीएमसी में शामिल होता है।

Exit mobile version