Site icon Samagra Bharat News website

इस्तीफे के बाद सामने आया कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान, बोले पार्टी में रहकर बहुत बार अपमानित महसूस किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18सितंबर। पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके साथ ही उनके पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफ़ा दिया है। इसके बाद से पंजाब कांग्रेस की राजनीति में उबाल आ गया है। पंजाब में कुछ महीने में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपने इस्तीफे और कांग्रेस को लेकर कई बातें कही हैं।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि ‘मैंने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफे के बारे में बता दिया था। अगर उन्हें शक था कि मैं सरकार नहीं चला पा रहा हूँ तो उन्हें मुझे बता देना चाहिए था। मैंने अपमानित महसूस किया। कांग्रेस नेतृत्व को जिस पर विश्वास हो, उसे सीएम बनाएं।’

https://twitter.com/ANI/status/1439192305819213828

क्या नए सीएम को वह स्वीकार करेंगे? इस सवाल पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे बहुत लोगों ने समर्थन दिया है। मैं साढ़े नौ साल सीएम रहा। कई दशक से राजनीति में हूँ, इसलिए मैं पहले अपने लोगों से बात करूँगा, इसके बाद इस बारे में कुछ कहूँगा। हालाँकि अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस में हूँ, लेकिन आगे की रणनीति अपने लोगों के साथ मीटिंग के बाद ही तय होगी।

गौरतलब है कि कैप्टन का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के साथ छत्तीस का आंकड़ा है। आए दिन वो दोनो एक दूसरे पर टिप्पणियां करते थे जो चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब देखना यह कि कैप्टन के बाद कांग्रेस किसे पंजाब का सीएम बनाती है।

Exit mobile version