Site icon Samagra Bharat News website

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के राज्यपाल को दिया इस्तीफा

समग्र समाचार सेवा

चंडीगढ़, 18 सितंबर। पंजाब कांग्रेस में चल रहे हंगामे के बीच सीएम अमरिंदर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पंजाब के सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की है और अपना और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अब से कुछ ही मिनटों में राजभवन गेट पर मीडिया को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version