Site icon Samagra Bharat News website

अब चाभी से नहीं मात्र चेहरा पहचान कर खुल जाएगा कार का दरवाजा, यहां जाने और डिटेल्स

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18सितंबर। आजकल के समय में टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़़ चुकी है कि हर काम करने का एक आसान तरीका आ चुका है। टेक्नोलॉजी के दौर में इंसानो का काम मशीने कर रही है। वहीं अब एक ऐसी कार बनाई गई है जिसका दरवाजा खोलने के लिए चाभी की जरूरत नही पड़ेगी बल्कि यह चेहरा पहचान कर ही दरवाजा खोल देगा।

दरअसल, हुंडई मोटर ग्रुप की लग्जरी व्हीकल डिविजन जेनेसिस मोटर ने एक बड़ा ऐलान किया है। जेनेसिस ने स्मार्ट कारों के लिए एक नई टेक्नोलॉजी की घोषणा की है, जो स्मार्टफोन्स के Face ID फीचर की तरह काम करेगी। इसे फेस कनेक्ट टेक्नोलॉजी नाम दिया गया है, जो चेहरा पहचानकर गाड़ी का दरवाजा खोल देगी, वह भी बिना चाबी के।

जेनेसिस का कहना है कि नई तकनीक से ग्राहकों को अपनी गाड़ी पर्सनलाइज करने में मदद मिलेगी, जिससे बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिल सकेगा। जेनेसिस ने कहा है कि नई तकनीक का इस्तेमाल अपकमिंग मॉडल GV60 में देखने को मिल सकता है। कंपनी के अनुसार यह नई तकनीक बेहद ही शानदार है और रिस्टबैंड या पिन कोड दर्ज करने की तुलना में बेहतर सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा फेस कनेक्ट टेक्नोलॉजी के जरिए जैसे ही ड्राइवर की पहचान होगी वैसे ही गाड़ी की सीट, स्टीयरिंग व्हील, हेड-अप-डिस्प्ले की सेटिंग्स खुद-ब-खुद एडजस्ट हो जाएंगी।

Exit mobile version