Site icon Samagra Bharat News website

प्रख्यात साहित्यकार मनोरमा महापात्र के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 19 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात साहित्यकार मनोरमा महापात्र जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

‘प्रसिद्ध साहित्यकार मनोरमा महापात्र जी के निधन से दु:खी हूं। उन्हें विभिन्‍न मुद्दों पर उनके लेखन के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया में भी उल्‍लेखनीय योगदान किया और व्यापक सामुदायिक सेवा की। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

Exit mobile version