Site icon Samagra Bharat News website

क्रिकेट के अलावा इस बिजनेस से महेंद्र सिंह धोनी रोजाना कमा रहे लाखो रूपये….

That name is the name of our favorite cricketer Mahendra Singh Dhoni... Former Indian cricket captain Mahendra Singh Dhoni is also there.

समग्र समाचार सेवा
रांची, 20सितंबर। भारत देश में बहुत से ऐसे स्टार्स है जो अपने पस्सों वर्क के साथ साथ बिज़नेस कर रहे है और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे है। इन सभी के लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम हम सबके चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का… इंडियन क्रिकेट के भूत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी है रांची में किसानी करने के आलावा अब धोनी गो-पालन में भी अच्छी खासी आमदनी कर रहे है। धोनी हर दिन 500 लीटर दूध की सप्लाई करते है।

धोनी के शैंबो फार्म हाउस में इस समय लगभग 150 से ज्यादा नस्ल की गायें हैं। हर दिन इन गयो का दूध रची के बाजरो में सप्लाई होता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दूधों की ज्यादातर होम डिलीवरी ही की जा रही है। कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के दौरान दूध खरीदने हर दिन डेयरी ही पहुंचते हैं।

डेयरी के मैनेजर शिवनंदन ने बताया कि हर दिन ईजा फार्म हाउस से 500 लीटर से ज्यादा दूध रांची के तीन डेयरी में पहुंचाया जा रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए होम डिलिवरी ही ज्यादा की जा रही है। शिवनंदन ने बताया की धोनी की ईजा फार्म हाउस के दूध की क्वालिटी बहुत ही अच्छी होती है।

इनमे थोड़ा भी मिलावट नहीं होता है ताकि खरीदने बालो की तरफ से कोई भी शिकायत न हो धोनी के डेयरी पर अभी तीन तरह के दूध बेचे जा रहे हैं. जिसमें होजन फ्रीजन की दूध 55 रुपए प्रति लीटर, साहिवाल नस्ल की गाय की दूध की 90 रुपए प्रति लीटर और गुजरात के गिर नस्ल की गाय का दूध 130 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

जिसमे सेहत के लिए गुजरात के स्वर्णगिर गाय की दूध बहुत ही ज्यादा बेहतर है। और ये पूर्णतः शुद्ध से तैयार किया जाता है। इसका रंग हल्का क्रीम कलर होता है। धोनी ने किसानी के साथ-साथ गो-पालन में भी खुद को साबित किया है।

Exit mobile version