Site icon Samagra Bharat News website

सीएम बनने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़े चरणजीत सिंह चन्नी, बोले- एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया

Yes, new Legislature Party leader Charanjit Singh Channi has taken oath as CM today. However, Captain Amarinder did not attend

समग्र समाचार सेवा
चंढीगढ, 20 सितंबर। पंजाब में सीएम पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब की सियासी हलचल आज थम गई है क्योंकि आज पंजाब को राज्य का नया सीएम मिल चुका है जो उनकी तरह ही एक आम आदमी है। जी हां नए विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सीएम पद की शपथ ली है। हालांकि उनके शपथ ग्रहण में कैप्टन अमरिंदर शामिल नहीं हुए। नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, हरीश रावत, नवजोत सिंह सिद्धू सहित सबने बधाई दी है।
चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के सीएम बनने पर पीएम मोदी ने भी शुभकामना दी है और कहा है कि पंजाब के नए सीएम केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भावुक हो गए, इस मौके पर वो अपने आंसू रोक नहीं सके औऱ रो पड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि”कांग्रेस ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया है। एक ऐसे आदमी को सीएम बनाया है जिसके पास कभी सिर पर छत नहीं थी, पार्टी ने आज हमें कहां से कहां पहुंचा दिया।

चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में किसानों की बात की और कहा कि”पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हम केंद्र से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील करते हैं। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम रहे अमरिन्दर सिंह ने पंजाब के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम किया। अब हम उनके काम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोच्च है, सीएम या कैबिनेट नहीं. पार्टी की विचारधारा के अनुसार काम करेगी सरकार।

Exit mobile version