Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड के चमोली जिले के गांव में बादल फटने से मचा कोहराम, राहत व बचाव कार्य जारी

In Chamoli district of Uttarakhand, there has been a furore once again due to cloudburst. Although so far no one has been harmed

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 सितंबर। उत्‍तराखंड के चमौली जिले में एक बार फिर बादल फटने से कोहराम मचा हुआ है। हालांकि अभी तक इस घटना में किसी को कोई नुकसान होने की कोई खबर अभी तक नही मिली है। स्‍थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, चमोली ज़िले के पांगती गांव में बादल फटा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने की घटना को दुखद बताते हुए कहा – चमोली जिले में बादल फटने की दु:खद सूचना मिली है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में लगा हुआ है. मैं बाबा केदार से सभी की कुशलता की कामना करता हूं।

Exit mobile version