Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली: राजधानी में PUC सर्टिफिकेट के बिना गाड़ी चलानें पर कटेगा चलान, देना पड़ सकता है भारी जुर्माना

In view of the problem of air pollution of the capital Delhi, the state government has taken a big decision to control air pollution

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20सितंबर। राजधानी दिल्ली के वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में वैध प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट के बिना गाड़ी चलाने वालों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बगैर पीयूसी के गाड़ी के पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है या फिर आपको मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है साथ ही जेल भी जाना पड़ सकता है।

दिल्ली सरकार के इस फैसले के तहत पीयूसी सर्टिफिकेट के बगैर गाड़ी चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकंजा कसा जाएगा और अगर कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी का वैझ पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाएगा तो उसे 6 महीने तक की जेल या फिर 10000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। ये दोनों सजाएं एक साथ ही दी जा सकती है इसके साथ ही आपका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द किया जा सकता है। ऐसे में अगर राजधानी दिल्ली में कोई बगैर पीयूसी सर्टिफिकेट के वाहन चला रहा है तो वे लोग सावधान हो जाएं और अपनी गाड़ी का पीयूसी जरूर चेक करा लें।

Exit mobile version