Site icon Samagra Bharat News website

विवादों में घिरा आलिया भट्ट का टीवी एड मान्यवर मोहेय, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स ने बैन करने के लिए की मांग

Bollywood actress Alia Bhatt has again landed in controversy with her new TV ad Manyawar Mohey. Although the debate on this topic

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 21 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी नई टीवी एड Manyawar Mohey से फिर विवादों में आ गई है। हालांकि इस विषय पर बहस काफी पुरानी है और कई बार उठी है, लेकिन आलिया भट्ट का इस पर अपने विचार रखना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

मां-बाप और अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए आलिया कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। जैसे ही लोगों ने ये विज्ञापन देखा वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया. लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे हिंदू धर्म की परंपराओ का मजाक उड़ाना बंद करो।
लोगों ने कहा कि और भी धर्मों में कई ऐसी कुरीतियां हैं जिनके खिलाफ़ जागरूकता नहीं फैलाई जाती लेकिन हिंदू धर्म कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ़ जैसे धर्म युद्ध छेड़कर रख दिया है।

लोगों ने इस विज्ञापन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि असलियत में हिंदू महिलाओं ने बड़े क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं. लेकिन कुछ निर्देशक महिलाओं को पराया धन बताते हुए फिल्में बनाते हैं फिर समाज सुधारक की भूमिका भी निभाते हैं, जो कि गलत है।

वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘पहले यह हिंदू त्योहार को टारगेट किया जाता था और अब यह हमारी प्रथाएं और रीति-रिवाज हैं जो प्रचार, सस्ते पीआर और विज्ञापनों का लक्ष्य हैं। अब बहुत हो गया है। इसे बैन किया जाना चाहिए।’

Exit mobile version