Site icon Samagra Bharat News website

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वां सीजन: कब और कहां देख सकेंगे दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 सितंबर। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 33वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। वहीं आठवें नंबर पर मौजूद हैदराबाद टीम के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना लगभग असंभव है।

दिल्ली टीम आज के मुकाबले में रिषभ पंत की अगुवाई में ही उतरेगी जो कि पहले चरण के दौरान फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि कंधे की चोट की वजह से पहले चरण से बाहर रहे श्रेयस अय्यर वापसी कर सकते हैं।

आईपीएल 2021 का 33वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में मंगलवार, 22 सितंबर को खेला जाएगा। जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा इसके लिए मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

फैंस दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले आईपीएल 2021 के 33वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार इंडिया नेटवर्क चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं आईपीएल 2021 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स: रिषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, अवेश खान, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, एनरिक नॉर्टजे, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, लुकमान हुसैन मेरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जगदीश सुचिथ, शेरफेन रदरफोर्ड।

Exit mobile version