Site icon Samagra Bharat News website

आईपीएल 14वां सीजन: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दो रन से हराया

Chasing a huge target of 186 runs in 20 overs given by Rajasthan Royals, Punjab Kings openers Lokesh Rahul (49) and Mayank Agarwal

समग्र समाचार सेवा
दुबई, 22सितंबर। युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की आखिरी ओवर में चमत्कारी गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यहां मंगलवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 14 के कांटे के हाई स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को दो रन से हरा दिया।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 20 ओवर में 186 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल (49) और मयंक अग्रवाल (67) ने तूफानी पारियां खेली, जिसके चलते पूरे मैच में, यहां तक कि 19वें ओवर तक मैच पंजाब किंग्स के पक्ष में रहा, लेकिन मैच के 20वें और आखिरी ओवर में त्यागी की चमत्कारी गेंदबाजी ने पंजाब किंग्स से जीता जिताया मैच छीन कर राजस्थान के झोली में डाल दिया। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए महज चार रन चाहिए थे। त्यागी ने पहली दो गेंदों में एक रन दिया और तीसरी में सेट बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट कर दिया। इसके बाद पंजाब को तीन गेंदों में तीन रन की जरूरत थी। चौथी गेंद दीपक हुड्डा ने मिस कर दी और पांचवीं पर वह आउट हो गए। पंजाब को आखिरी गेंद पर तीन रन बनाने थे, लेकिन नए बल्लेबाज फैबियन एलन बीट हो गए और राजस्थान ने मैच जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए कार्तिक त्यागी को ‘ प्लेयर ऑफ द मैच ’ चुना गया।

Exit mobile version