Site icon Samagra Bharat News website

दिनेश बस्सी को हटाकर नवजोत सिद्धू के खास दमनदीप बनाया गया अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन

In fact, Navjot had earlier also wanted to make Daman the chairman, but the captain placed Bassi, who was considered Sidhu's opponent,

समग्र समाचार सेवा

अमृतसर, 22 सितंबर। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा शपथ ग्रहण के बाद जहां अधिकारियों के फेरबदल शुरू हुआ वहीं अमृतसर में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यहां नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को पद से हटाते हुए उनकी जगह पर दमनदीप उप्पल को चेयरमैन बना दिया गया है। बस्सी को कैप्टन का खास माना जाता है जबकि उप्पल को नवजोत सिद्धू का। दरअसल नवजोत पहले भी दमन को चेयरमैन बनाना चाहते थे लेकिन कैप्टन ने सिद्धू के विरोधी माने जाने वाले बस्सी को इस कुर्सी पर विराजमान किया।

दरअसल सिद्धू बस्सी से इस बात से नाराज थे कि वे उनके हलके में विकास कार्य करवाने में आनाकानी कर रहे थे। बस्सी का जाना इस बात का संदेश है कि आने वाले दिनों में और भी अफसरों पर गाज गिर सकती है। बताया जाता है कि बटाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को भी बदला गया है। यहां तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के खास कस्तूरी लाल सेठ को फिर से चेय़रमैन लगाया गया है।

Exit mobile version