Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के दैनिक मामलों में फिर राहत की खबर, 1 दिन में मिलें कोरोना के 26,964 नए संक्रमित

Covid Update: Third wave of corona can cause havoc in the country, figures of 8 to 90 thousand infected in a week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 सितंबर। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले आज 30 हजार से कम हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे में 26,964 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 34,167 से अधिक लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं इस दौरान 383 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अबतक 3,27,49,574 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,01,989 एक्टिव मामले हैं. बता दें कि 186 दिनों में यह सबसे कम आंकड़ें सामने आए हैं।

बता दें कि वर्तमान दें कि 82,65,15,754 लोगों का टीकाकरण किया गया। वर्तमान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,45,768 से अधिक हो चुकी है. वहीं अबतक कोरोना से कुल 3,35,04,534 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Exit mobile version