Site icon Samagra Bharat News website

जनता को बेवकूफ बनाने की जबरदस्त राजनीति, उच्च पदाधिकारियो ने कर दिया खेल

सुनील मिश्रा
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22सितंबर। दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी ने जो राजनीति का खेल तीन बदनाम पार्षदो के प्रति खेला है वह कहीं न कहीं कई और पार्षदो पर सवाल खड़े करता है क्यों कि पिछले चुनाव जीतने के बाद से ही जनता को इन पार्षदो ने वसूली का शिकार बनाना शुरू कर दिया था और कुछ दिन बाद ही राशन की दुकाने, मकान, बिल्डिन्ग MCD से सील कराके वसूली करना शुरू कर दिया था इसी की दिल्ली की जनता ने तभी से इनके विरुद्ध कई शिकायतें भाजपा के उच्च पदाधिकारियों को करनी शुरू कर दी थी लेकिन 4–4.5 सालो तक जनता लुटती रही।

ये पदाधिकारी अनसुनी करते रहे और जनता को गुमराह करते रहे कोई कार्यवाही नही हुई और जनता को आर्थिक रूप से इनके विभागो के अत्याचार का सामना करना पड़ा. पूरे 4.5 साल जनता मुसीबत झेलती रही. जो कार्यवाही जीतने के बाद वसूली करने पर करनी चाहिए थी या वसूली, सीलिन्ग रोकना चाहिए था लेकिन कुछ नही किया
अब चुनाव के 6 महीने पहले लुटी हुई जनता को लालीपोप देकर केवल तीन पार्षदो को दिखावटी कार्यवाही करके वोट लेने का मन बना रही है क्या जनता को भाजपा ने बेवकूफ समझ रखा है कि पहले लुटेगी फ़िर वोट भी देगी…

Exit mobile version