Site icon Samagra Bharat News website

यूपी: अब घर की रजिस्ट्री कराने नही लगेगें ज्यादा पैसे, जानें क्या है योगी सरकार नया प्लान

As all the elections are approaching, the Yogi government of UP is opening the boxes one by one and making new avenues for the

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 23 सितंबर। जैसे जैसे विधानसभी चुनाव नजदीक आ रहे है यूपी की योगी सरकार एक एक करके पिटारें खोल रही है और गरीबों के उद्धार के लिए नए नए रास्तें बना रही है। अब योगी सरकार के नई प्लान के अनुसार गरीबों को घर की रजिस्ट्री कराने में ज्यादा पैसे खर्च नही होंगे। गरीबों को सस्ते में मकान के साथ साथ 500 रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री की सुविधा देने की योजना बना रही है। इस नई सुविधा के लागू हो जाने के बाद इसका लाभ नए व पुराने खाली पड़े मकानों के आवंटन पर भी दिया जाएगा। बता दें कि आवास विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर उच्चाधिकारियों की सहमति बैठक में बन गई है. जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेज दी जाएगी. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले गरीबों के लिए सरकार की तरफ से यह सौगात दी जा सकती है।

राज्य सराकर चाहती है कि आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण के साथ ही निजी बिल्डरों द्वारा निर्माण कराए जाने वाले ईडब्ल्यू एस मकानों की रजिस्ट्री 500 रुपये के स्टांप पर कराने की सुविधा दी जाए. इससे गरीबों को मका सस्ते में मिल जाएंगे. आवास विभाग ने प्रदेश भर के विकास प्राधिकरणों से ऐसे मकानों की सूची मांगी थी. ऐसे में करीब 7000 मकानों की पहचान की गई है जो ईडब्ल्यूएस वाले मकान हैं।

बता दें कि मकानों की कीमतों 5-7 फीसदी तक रजिस्ट्रेशन स्टांप शुल्क होता है. ऐसे में बिल्डल शासन की योजनाओं का लाभ लेते हैं. वहीं गरीबों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है. ऐसे में ईडब्ल्यूएस मकानों की रजिस्ट्री अब 500 रुपये के स्टांप पर की जाएगी. कैबिनेट को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. मंजूरी मिलने के बाद इस नियम को लागू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version