Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- 1 दिन में कोरोना के 31,382 नए मरीज, 318 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24सितंबर। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले आज 30 हजार से फिर अधिक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है।

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 31,382 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसी दौरान 32,542 से अधिक लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं इस दौरान 318 लोगों की मौत दर्ज की गई है. अबतक 3,28,48,273 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,00,162 एक्टिव मामले हैं. बता दें कि 188 दिनों में यह सबसे कम आंकड़ें सामने आए हैं।

बता दें कि वर्तमान दें कि 84,15,18,026 लोगों का टीकाकरण किया गया। बीते 24 घंटे में 72,20,642 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. वर्तमान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,46,368 से अधिक हो चुकी है। वहीं अबतक कोरोना से कुल 3,35,04,534 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

 

Exit mobile version