Site icon Samagra Bharat News website

आईपीएल 14वां सीजन: जानें कब और कहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

The 37th match of IPL 2021 will be played between Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings at Sharjah Cricket Stadium, Sharjah on Saturday,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24सितंबर। यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण का पहला डबल हेडर शनिवार को खेला जाना है। डबल हेडर का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच शारजाह में खेला जाना है।
आईपीएल 2021 का 37वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में शनिवार, 25 सितंबर को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जिसके लिए मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

फैंस सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल 2021 के 37वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार इंडिया नेटवर्क चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं आईपीएल 2021 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

टीम- सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जगदीश सुचिथ, शेरफेन रदरफोर्ड।

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, डेविड मलान, शाहरुख खान, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई , हरप्रीत बराड़, उत्कर्ष सिंह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकांडे, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, झे रिचर्डसन।

Exit mobile version